महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में 23 सितंबर को एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पप्पू मुर्मू ने महिला को दुकान से लौटते वक्त धमकी देकर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 23 सितंबर की है। इसको लेकर महिला के बयान पर मातापुर गांव के भद्रडांगा टोला के पप्पू मुर्मू के खिलाफ कांड संख्या 55/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता के आवेदन के मुताबिक वह सामान लाने के लिए एक दुकान गई थी। दुकान से लौटने के दौरान पप्पू मुर्मू ने उसे पकड़ लिया और धमकी देकर झाड़ियों में ले गया। ‌इसके बाद उसने साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज