एक्यूआईएस के संदिग्ध आतंकियों को थी पोटैशियम नाइट्रेट की तलाश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट से जुड़े अन्य युवकों की तलाश - आरोपी नबील

एक्यूआईएस के संदिग्ध आतंकियों को थी पोटैशियम नाइट्रेट की तलाश

लखनऊ, विशेष संवाददाता

प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील और मकसूद अली पाकिस्तान जाकर खास प्रशिक्षण लेने के साथ ही बम बनाने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार एटीएस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बम तैयार करने के लिए पोटैशियम नाइट्रेट की तलाश कर रहे थे। दोनों के मोबाइल फोन में बम बनाने के तरीकों से जुड़े कुछ वीडियो भी मिले हैं।

संदिग्ध युवा की गिरफ्तारी

एटीएस इस माड्यूल से जुड़े दो अन्य संदिग्ध युवकों की भी तलाश कर रही है। आजमगढ़ से पकड़े गए नबील से पूछताछ में उसके सक्रिय साथ मकसूद की जानकारी मिली थी, जिसे एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था। इन दोनों के संपर्क में रहे अन्य युवकों को लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है। फ्लेम्स आफ वार तथा ऐसे अन्य ग्रुपों से जुड़े कटंटरपंथी युवकों की सोशल मीडिया की गतिविधियों को बेहद बारीकी से देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर गतिविधियाँ

आरोपी अपने संदेशों में कोड वर्ड का भी खूब इस्तेमाल करते थे। इन्हें लेकर भी अध्ययन किया जा रहा है। आरोपितों के विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों से पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत अन्य देशों के नागरिक भी जुड़े थे। मकसूद ने पूछताछ में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, टेलीग्राम व विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी जुटाकर कैप्टन-एम-नेटवर्क नाम की सेक्योर एप्लीकेशन तैयार करने की बात भी स्वीकार की थी। इस एप के जरिए मकसूद, नबील व अन्य कट्टरपंथी युवकों के बीच संपर्क साधा जाता था। एटीएस नबील व मकसूद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ की भी तैयारी कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नबील और मकसूद किस संगठन से जुड़े हुए हैं?−
नबील और मकसूद प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक्यूआईएस के संदिग्ध आतंकियों को थी पोटैशियम नाइट्रेट की तलाश