अलनिनो के साए ने अगस्त की बारिश को भी कर दिया पस्त

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में इस साल मानसून में अलनिनो प्रभाव के चलते बारिश में कमी आई है। अगस्त में औसत से 150 मिलीमीटर कम बारिश हुई, जो 220 मिलीमीटर तक सीमित रही। जुलाई में भी इसी तरह की कमी देखी गई। हालांकि, सितंबर के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

अलनिनो के साए ने अगस्त की बारिश को भी कर दिया पस्त

मुरादाबाद। इस बार मानसून सीजन पर अलनिनो का साया रहने की संभावना के साथ ही अपेक्षाकृत कम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया था। जिसके अनुरूप मुरादाबाद में जुलाई के बाद अगस्त की बारिश को भी अलनिनो ने पस्त कर देने का एहसास कराया है। मुरादाबाद में इस बार अगस्त के महीने में औसत के सापेक्ष सवा सौ मिलीमीटर कम बारिश हुई है। अगस्त की औसत बारिश साढ़े तीन सौ मिलीमीटर है जबकि, इस बार 220 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश में कमी का सिलसिला ठीक जुलाई की तर्ज पर चला है। जुलाई में भी इस बार औसत से सवा सौ मिलीमीटर कम बारिश दर्ज की गई थी।

मुरादाबाद में जुलाई की औसत बारिश 400 मिलीमीटर है जिसके सापेक्ष इस बार 275 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है।सितंबर के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश के आसारमुरादाबाद। सितंबर की दहलीज पर इस महीने के शुरुआती दिनों में ठीकठाक बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलेगा। एक से पांच सितंबर के बीच करीब सौ मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है। मुरादाबाद में सितंबर की औसत बारिश डेढ़ सौ मिलीमीटर है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअलनिनो के साए ने अगस्त की बारिश को भी कर दिया पस्त