एकेटीयू: रजिस्ट्रेशन पूरा करने से चुके चार हजार छात्रों को 12 तक मौका
लखनऊ में एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की काउंसलिंग के बीच चार हजार छात्रों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने 30 जून तक रजिस्ट्रेशन न करने वाले छात्रों को अब 12 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने का समय दिया है।

लखनऊ, कार्यालय संवादाता डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जारी काउंसलिंग के बीच विश्वविद्यालय ने तकरीनब चार हजार छात्रों को राहत दी है। बीती 30 जून तक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अन्तिम थी। जिसमें लगभग चार हजार छात्र ऐसे थे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू तो कर दी थी लेकिन पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्रों को विश्वविद्यालय ने 12 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करने का अतिरिक्त समय दिया है।प्रवेश समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा कॉल और मेसेज किया जा रहा है , ताकि एक भी छात्र कांउसलिंग से वंचित न रहे।
इसके साथ ही 30 जून तक जिन छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भर दिया था कि लेकिन किन्ही कारणों से वे छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नही कर पाए थे, अब ऐसे छात्रों को 12 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे छात्रों की संख्या लगभग चार हजार है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


