देवरिया के अक्षत का तैराकी के राष्ट्रीय टीम में चयन
देवरिया के अक्षत साईं गुप्ता ने तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारतीय राष्ट्रीय टीम में उनका चयन हुआ है। उन्होंने 50 मीटर स्विमिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर में चीन में आयोजित होगी।

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रहने वाले अक्षत साईं गुप्ता ने तैराकी प्रतियोगिता में परचम लहराया है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन किया गया है।भिखमपुर रोड के रहने वाले अक्षत साईं गुप्ता शुरू से ही तैराकी में दक्ष है। कुछ दिन पहले यूपी की ओर से उनका राष्ट्रीय स्विमिंग तैराकी प्रतियोगिता में चयन हुआ था। राष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई। इसमें अक्षत ने 50 मीटर स्विमिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके आधार पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर माह में चीन में आयोजित होगी। अक्षत सफाई स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6 के छात्र हैं। उनकी सफलता पर पिता विक्रम प्रसाद गुप्ता व माता किरण देवी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

