अखिलेश यादव के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़,पांच किलोमीटर लंबा जाम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। उन्होंने चुरुवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उनका काफिला रायबरेली की ओर रवाना हुआ, जिससे 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

बछरावां संवाददाता । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीडिए के रथ पर सवार अखिलेश यादव के बछरावां कस्बे पहुंचते ही गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उनके काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और वाहनों के चलते लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा चार पहिया वाहन उनके साथ चल रहे हैं। बछरावां से उनका काफिला रायबरेली की ओर रवाना हो गया है। चुरूवा हनुमान मंदिर की चौखट में टेका माथा, लिया आशीर्वाद: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने रायबरेली दौरे पर जनपद के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर में उतारकर वहां पर माथा टेका।
हालांकि भारी भीड़ की होने के चलते वह मंदिर के अंदर नहीं जा सके परंतु उन्होंने वहां की चौखट पर अपना माथा रख बजरंगबली से आशीर्वाद लिया।


