पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अपराह्न ढाई बजे पहुंचेंगे। पूर्व विधायक आलमबदी आजमी के निधन पर उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए वे उनके आवास पर जाएंगे। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और वाहनों का रूट डायवर्जन होगा।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

आजमगढ़, संवाददाता। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अपराह्न ढाई बजे को जिले में आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दोपहर से शहर के अंदर वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। प्रदेश के सबसे वयोवृद्ध सपा विधायक आलमबदी आजमी का बुधवार की रात को शहर के कुर्मी टोला स्थित आवास पर निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने लिए उनके आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की दोपहर दो बजे जाएंगे। परिजनों से मुलाकात के बाद वे पूर्वांचल एक्सप्रेसव के रास्ते लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा