सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और भंडारा आयोजित किया। इसके बाद 'पीडीए पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान' के तहत विभिन्न पार्कों में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय पर मनाया। आरडीसी राजनगर स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भंडारा भी किया। इसके बाद पीडीए पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते विभिन्न पार्कों में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, राजन कश्यप, राकेश यादव,धर्मवीर डबास, जेपी कश्यप, सिकंदर यादव अभिषेक गर्ग, अलाउद्दीन अब्बासी आदि मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें