जनता पूछ रही स्मार्ट सिटी का पैसा कहां गया: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- गोरखपुर में जलभराव पर किया कटाक्ष लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के

जनता पूछ रही स्मार्ट सिटी का पैसा कहां गया: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की शहरी जनता पूछ रही है कि तथाकथित स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर अरबों के जिस फंड का खर्चा कागजों में दिखाया गया है, वो कौन डकार गया।अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले जल भराव के पीड़ितों के लिए भोजन-पानी, दैनिक जरूरतों के सामानों, दवाइयों व रैन बसेरे का इंतजाम किए जाएं। हम जलमग्न क्षेत्रों में हुई जनता की हानि की भरपाई की मांग करते है। महंगाई व बेरोजगारीजन्य ‘मंदी, भ्रष्ट जीएसटी तंत्र तथा भाजपाई वसूली’ से जूझते व्यापारियों की हालत वैसे ही बहुत जर्जर है, अब जलभराव के कारण वो अपने माल की हानि बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।उन्होंने

कहा कि कारोबारियों को बिना किसी भेदभाव के, ईमानदारी से मुआवजा दिया जाए। सरकार के भ्रष्टाचार का खामियाजा जनता या दुकानदार भाई क्यों भुगतें? साथ ही हमारी मांग ये भी है कि जलभराव के बाद आने वाली बीमारियों से भी बचाव के उपाय किये जाएं व सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।