छर्रा गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को सपा ने दिए एक लाख
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
अलीगढ़ के छर्रा गैंगरेप पीड़ित के परिजनों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारी पीड़िता के परिजनों से मिले और चेक सौंपा। यादव ने बेहतर उपचार की भी सुनिश्चितता दी। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे।

अलीगढ़। छर्रा गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी फंड से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। एक लाख रुपये का चेक लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल के पदाधिकारी छर्रा पहुंचे। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और एक लाख रुपये का चेक सौंपा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिजनों की आर्थिक मदद व बेहतर उपचार कराने का वादा किया था। इस मौके पर मो. सालिम, राज बघेल, शहजाद अल्वी, सुभाष लोधी, उमेश बघेल, उजैर गाज़ी मौजूद रहे।


