अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय के घर जाकर लिया हालचाल
- सरकार बनने पर आजम खां पर लगे मुकदमें वापस होंगे लखनऊ, विशेष संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष विधान सभा माता प्रसाद पांडेय से लखनऊ वृंदावन कालोनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।अखिलेश ने माता प्रसाद पांडेय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार और सरकार से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर अन्याय कर रहे हैं। प्रदेश में कई जगह लोगों की जान ले रहे हैं। भाजपा महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार पर बात नहीं करना चाहती है, इसीलिए जानबूझकर ध्यान हटाने के लिए आजम खां के खिलाफ मुकदमें लगा रही है।उन्होंने
कहा कि समाजवादी सरकार आने पर मोहम्मद आजम खां पर लगे सभी मुकदमें वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की बैठकों पर कहा कि विधायकों के टिकट काटने की सूची बनाने के लिए बैठकें हो रही है। भाजपा अपने विधायकों की टिकट तो कटेगी ही, गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों के भी टिकट कटने जा रही है।


