बंद स्कूल खुलेगा तो पीडीए पढ़ेगा: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- अखिलेश के निर्देश पर बंद स्कूलों के पास हुआ पाठशाला पुकारे कार्यक्रम - सपा

बंद स्कूल खुलेगा तो पीडीए पढ़ेगा: अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता

कार्यक्रम का आयोजन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक स्कूलों के पास पाठशाला पुकारे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बंद किए गए स्कूलों को पुनः खोलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्रियां वितरित की गई। प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में आयोजित इन कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। अखिलेश ने कहा है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संदेश देना है कि बंद स्कूल खुलेगा तो पीडीए पढ़ेगा。

बंद स्कूलों की समस्या

अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में सपाई बंद स्कूलों के बाहर पहुंचे और कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही बच्चों को पीडीए पाठशाला नामक बैग भी बांटे गए। सपा इस कार्यक्रम की काफी समय से तैयारी कर रही थी, जिससे यह संदेश दिया जा सके कि इन स्कूलों के बंद होने से गरीब बच्चों की पढ़ाई भी बंद हो जाएगी। इन स्कूलों में अधिकतर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ दबे-कुचले वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं।

शिक्षा का महत्व

अखिलेश ने शिक्षक दिवस पर देशवासियों और सभी शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जिन 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए हैं, उन सभी स्कूलों में समाजवादी पार्टी ने ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मूल उद्देश्य ये संदेश देना है कि ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो पीडीए पढ़ेगा’। इस कार्यक्रम के पीछे मूल भावना ये है कि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि शिक्षा से ही शोषित-वंचित, गरीब-पीड़ित समाज में वो सामाजिक-राजनीतिक चेतना और जागरूकता आएगी जो प्रभुत्ववादियों के वर्चस्व को चुनौती देकर भेदभाव को खत्म करेगी, बराबरी लाएगी और समता-समानता पर आधारित ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएगी, हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ के संकल्प को साकार कर दिखाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦यह कार्यक्रम किसके निर्देश पर आयोजित किया गया?−
यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंद स्कूल खुलेगा तो पीडीए पढ़ेगा: अखिलेश