सपा सरकार में लोकतंत्र सेनानियों को हर माह देंगे 51 हजार: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सपा में जो आना चाहते हैं उनका स्वागत है लखनऊ, विशेष संवाददाता

सपा सरकार में लोकतंत्र सेनानियों को हर माह देंगे 51 हजार: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए उनके साथ जो लोग आना चाहते हैं, सबका स्वागत है। भाजपा ने प्रदेश और देश के सामने संकट पैदा किया है, भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। उन्होंने वादा किया है कि सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा। सम्मान राशि 51 हजार रुपये माह की जाएगी।

समाजवादी पार्टी की बैठक

अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनी। सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान होगा। भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। सब लोग भाजपा को हटाने में सपा की मदद करें। आने वाले समय में पीडीए और जेन जी भाजपा का सफाया कर देंगे। समाजवादी पार्टी नई पीढ़ी को नौकरी, रोजगार के लिए अपने घोषणा पत्र में कई चीजें शामिल करेगी। भविष्य में टेक्नालॉजी को जोड़कर किसान, गरीब और नई पीढ़ी के लिए काम करेंगे।

भाजपा की आलोचना

उन्होंने कहा कि विकास का पैसा भाजपाइयों की जेब में जा रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में 45 किलोमीटर में 74 गड्ढे हो गए। भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा को बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत है, उसे चुनाव आयोग में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए। मीरापुर में महिलाओं पर पुलिस द्वारा रिवाल्वर तानने वाली तस्वीर कोई नहीं भूल सकता है। यूपी में रामपुर, मीरापुर, कुंदरकी, बीकापुर, कटेहरी उपचुनाव में भाजपा ने बेईमानी और धांधली की। भाजपा ने टारगेट कर वोट काटा।

आपातकाल का जिक्र

सपा मुखिया ने कहा कि पूरा देश इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। जिस काल में पीडीए पर अत्याचार होगा वह सब आपातकाल है। भाजपा इस बार माइक्रोस्कोप लेकर भी काम करेगी तो भी समाजवादी पार्टी उसे हरा देगी। आम आदमी से लेकर साधु-संत तक कोई सुरक्षित नहीं है। सच्चे साधुओं की हत्या हो रही है। लोकतंत्र सेनानियों की ट्रेन और बस यात्रा से जुड़ी मांगों को भी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी। इस संकट से तभी बचा जा सकता है जब भाजपा हटेगी, भाजपा हटेगी संकट हटेगा। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा एक कचौड़ी दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अखिलेश यादव ने भाजपा को हराने के लिए क्या अपील की?−
उन्होंने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए उनके साथ जो लोग आना चाहते हैं, सबका स्वागत है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा सरकार में लोकतंत्र सेनानियों को हर माह देंगे 51 हजार: अखिलेश