भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: अखिलेश
- अमरोहा के किसानों ने मुलाकात की लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बदहाल हो गई है। किसानों की कहीं सुनवाई नहीं है। जनता परेशान है, उसकी कमर मंहगाई और भ्रष्टाचार ने तोड़ दी है। जब भाजपा राज का अंत होगा तभी सभी समस्याओं और परेशानियों का समाधान होगा।
किसानों से मुलाकात
अखिलेश की सोमवार को पार्टी मुख्यालय में डा. दिविग्वजय भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आए भारतीय किसान यूनियन (बीआर अम्बेडकर) के किसानों की भेंट हुई। ये अमरोहा से 400 किलोमीटर का सफर एक बड़ी टैªक्टर ट्राली में करके आए हैं। मुकेश सिद्धार्थ राष्ट्रीय संयोजक, आंबेडकर सेना मेरठ के बहुचर्चित ललिता गौतमकांड में न्याय की लड़ाई के दौरान अखिलेश द्वारा उनकी पीड़ी को समझकर मदद करने के लिए आभार जताया। गाजियाबाद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण रूहेला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘गुमनाम क्रांतिकारी‘ पुस्तक भेंट की।
स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता
अखिलेश ने फिरोजाबाद के एक नौजवान का हालचाल लेते हुए बताया कि लोहिया संस्थान में एक डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगा देने से शिकोहाबाद के अंकित राठौर का हाथ काटना पड़ गया। उन्होंने इस सम्बंध में लोहिया अस्पताल के प्रशासन से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट हो गई है। खबरें मिलती है कि पोस्टमार्टम के लिए लाया गया व्यक्ति उठकर भाग गया। गलत दवाएं देकर न जाने कितने मरीजों की किडनी फेल कर दी। मरीजों से इलाज के नाम पर लूट मची है। कहीं कोई देखने वाला नहीं है। विधानसभा चुनाव 2027 के अब कुछ दिन ही बचे हैं। जनता में बहुत जोश है। भाजपा राज से छुटकारा पाने के लिए सभी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पीडीए बूथ स्तर तक संकल्पित है।


