भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी काम नहीं करना चाहते: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- भाजपा सरकार अधिकारियों पर अवैध काम का दबाव बनाती है लखनऊ, विशेष संवाददाता

भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी काम नहीं करना चाहते: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर कहा है कि भाजपा सरकार में ईमानदार अधिकारी दुखी हैं। भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ⁠ट्रांसफर-पोस्टिंग धंधा बना हुआ है। चंदा-पर्ची कटवाकर वसूली होती है। ⁠विपक्ष पर झूठे मुकदमें लगाए जाते हैं। ऐसे और भी अनगिनत कारण हैं जहां भाजपा सरकार अधिकारियों पर अनैतिक-अवैध काम करने का दबाव बनाती है, जिससे उन्हें त्यागपत्र तक देना पड़ जाता है। ईमानदार अधिकारियों के बिना कोई शासन-प्रशासन नहीं चल सकता है。

भाजपा सरकार की नीतियाँ

अखिलेश ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लूट और महाडकैती हो रही है। भाजपा मंदिर में चोरी करने वाली, धर्मद्रोही, अधर्मी और लूट का गिरोह है। इस सरकार में हर योजना हर काम में लूट है। जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियां टूट रही है। एक्सप्रेस-वे और सड़कें टूट रहें हैं। गड्ढे हो रहें हैं। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जगह-जगह टूट गया। उद्घाटन करके प्रधानमंत्री के जाते ही बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे टूट गया।

सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी

उन्होंने फिर दोहाराया कि सरकार ने जेपीएनआईसी बेच दिया। भाजपा सरकार का हर काम जेब भरने वाला है। तहसीलों में लूट चल रही है, जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। इस सरकार में पुलिस का एक ही काम है, हथेली गरम पुलिस नरम। दूसरे प्रदेश के माफिया आकर प्रदेश में गोली चला रहे हैं। जनता भाजपा के खिलाफ है।

राजनीतिक साल्वेशन का वादा

सपा मुखिया ने कहा कि हम लोग तो बचपन से जानते है कि रावण भी सीता माता का अपहरण करने भेष बदल कर आया था। जनता ऐसे लोगों से सावधान रहे। मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करते हैं। भाजपा के लोगों ने चढ़ावा चोरी कर लिया। इन्होंने पेट्रोल में मिलावट कर दी। जैसे त्यौहार आया चीनी महंगी कर दी। रक्षाबंधन पर माताएं-बहने इंतजार करती रहीं, फ्री बस नहीं मिली।

भविष्य की योजनाएँ

उन्होंने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर बंद किए गए सभी 26 हजार स्कूल फिर चालू किए जाएंगे। पीडब्लूडी का आडिट कराएंगे। महिलाओं को सालाना 40 हजार देंगे। समाजवादी पेंशन शुरू करेंगे और कन्या विद्याधन योजना शुरू करेंगे। पीडीए से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। हम पीडीए के लोग प्रोग्रेसिव लोग है। डवलपमेंट करना चाहते है।

उत्तरी प्रश्न

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर क्या आरोप लगाए?
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, लूट, महाडकैती और ईमानदार अधिकारियों को दुखी करने के आरोप लगाए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभ्रष्टाचार के कारण अधिकारी काम नहीं करना चाहते: अखिलेश