बादल पर हमला भाजपा सरकार की बड़ी चूक: अखिलेश
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिरोमणि

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला महाराष्ट्र भाजपा सरकार की सुरक्षा की बहुत बड़ी और गंभीर चूक है। अखिलेश ने कहा है कि हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए उनके सुरक्षाकर्मी को अच्छे-से-अच्छा इलाज-उपचार तुरंत सुनिश्चित किया जाए।


