चार जिलों के प्रभारी बनाए गए सांसद रमाशंकर राजभर
सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर व जौनपुर जिलों का पार्टी द्वारा प्रभारी बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर बैठक कर खुशी जताई।पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद रमाशंकर राजभर को चार जिलों की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही पीडीए समाज को पार्टी से और मजबूती से जोड़ने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सांसद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है।बधाई देने वालों में सपा अध्यक्ष सुनील यादव, रामप्रकाश यादव, सांसद प्रतिनिधि मंजूर आलम, सांसद मीडिया प्रभारी नागेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव, योगेश यादव, सभासद सोनू पांडेय, सभासद प्रमोद गौतम, रंजना भारती, मालवीय प्रसाद निर्मल, मनोज लारी, जैनुल अख्तर, अरशद सिद्दीकी, अशरफ मंसूरी, दीनानाथ राजभर, मुकेश राजभर, हरेंद्र गौड़, अमरनाथ, अजित शर्मा, जामवंत विश्वकर्मा, परवेज अंसारी, मंसूर आलम, अध्यक्ष रंजीत यादव और वीरेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे।


