गन्ना किसानों का 24 से 48 घंटे में होगा भुगतान : अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सपा मुख्यालय में हुई किसानों के बड़ी बैठक - पार्टी प्रमुख ने उनकी

गन्ना किसानों का 24 से 48 घंटे में होगा भुगतान : अखिलेश यादव

लखनऊ, विशेष संवाददातासपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में किसान नेताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर मंथन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों को सस्ती बिजली देंगे। सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त होगी और गन्ना किसानों का भुगतान 24 से 48 घंटे में कर दिया जाएगा। नौजवानों को नौकरी व रोजगार देंगे।अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को भी याद किया। कहा कि हरा रंग हरियाली और किसानों की खुशहाली का प्रतीक है।

हरा रंग और लाल रंग मिलकर सपा का झंडा बनता है। सपा किसानों की हितैषी है। समाजवादी सरकारों ने हमेशा किसानों के हित में फैसले लिए हैं। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर किसान हितों की अनदेखी व उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से फसलों के नुकसान की भरपाई किए जाने की मांग भी उठाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगन्ना किसानों का 24 से 48 घंटे में होगा भुगतान : अखिलेश यादव