महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
और परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद पीड़िता करीब एक सप्ताह तक कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर लगाती रही, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ

मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगरडीह में आयोजित जन चौपाल में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि इन समस्याओं से आम नागरिक, किसान, मजदूर और युवा परेशान हैं। जनता अब सरकार के दावों और वादों से ऊब चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। अवधेश पटेल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा के पक्ष में मतदान करेगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोग पिछली सपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आज भी याद करते हैं।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में युवाओं को मुफ्त लैपटॉप, मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन और गरीब परिवारों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया गया। कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए डायल-100 सेवा तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे कार्य कराए गए। सपा सरकार ने सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी थी। इस मौके पर सभासद नीलू पटेल, उमाशंकर पटेल, अखिलेश पटेल, जय हिंद मौर्य, रूपचंद्र सरोज, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, राजकुमार, अमित यादव, विजय पटेल और संतलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


