मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर जताया विरोध
झारखंड में छात्रों के साथ लाठीचार्ज की घटना पर जताई नाराजगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध

महोबा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुलिस फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना की पदाधिकारियों ने निंदा की है। गुरुवार को आल्हा चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कृष्णपाल ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है।
सरकार को पेपर लीक जैसे मुद्दा पर जवाबदेही तय करनी चाहिए। पेपर लीक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। नगर सह मंत्री धीरेंद्र सोनी, वैष्णवी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


