सामाजिक अनुभूति चलो चलें गांव की ओर

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा। अभाविप इकाई खटीमा द्वारा 13 से 15 जून तक आयोजित सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जीवन को निकट से जानने और समझने का

सामाजिक अनुभूति  चलो चलें गांव की ओर

खटीमा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई खटीमा द्वारा 13 से 15 जून तक सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने गांवों में रहकर ग्रामीण जीवन को करीब से समझने का प्रयास किया। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण परिवारों के साथ समय बिताया और उनकी दैनिक गतिविधियों में सहभागी बने। इस दौरान उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन, संघर्ष और आवश्यकताओं से परिचित कराना था। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, चुनौतियों और संभावनाओं को समझा।

अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होते हैं। यहां नीरज सिंह धामी, हिमांशु पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें