200 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ली

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

केसरीगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र सदस्यता अभियान चलाया गया। आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज लहरपुर में 200 छात्रों को सदस्यता दी गई। प्रवासी कार्यकर्ता अमित नाग ने परिषद की गतिविधियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।

200 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ली

केसरीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा चलाए जा रहे विद्यार्थी सदस्यता अभियान” के अंतर्गत नगर इकाई के द्वारा आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज लहरपुर में अभियान चलाकर 200 छात्र-छात्राओं को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई गई। शुक्रवार को कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रवासी कार्यकर्ता अमित नाग ने संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का कार्य करती है। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, नगर उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर सह मंत्री अंश मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश अवस्थी आदि लोग शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News200 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ली