लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े युवतियां : डॉ.दलजीत कौर

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में गांधी प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अग्निशिखा युवती सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक युवतियों ने भाग लिया। अतिथियों ने महिलाओं का सम्मान किया और नेतृत्व, शिक्षा, आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला। डॉ. दलजीत कौर ने युवतियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े युवतियां : डॉ.दलजीत कौर

पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अग्निशिखा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे 500 से अधिक युवतियों ने प्रतिभाग किया। महिलाएं सम्मानित की गई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। डॉ. राखी मिश्रा ने अभाविप के इतिहास, विकास एवं राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि अभाविप छात्राओं एवं युवतियों के शैक्षिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास, आत्मरक्षा, खेल, स्वावलंबन, स्वरोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि युवतियों के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व जितना आवश्यक है।

उतना ही आवश्यक परिवार एवं घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों को समझना भी है। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष/प्रशासक डॉ. दलजीत कौर ने युवतियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। आरएसएस के विभाग संघचालक डॉ. ओमप्रकाश गंगवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रिया शर्मा, जिला प्रमुख डॉ. गौरव वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सब्बरवाल, संगठन मंत्री रौनक पाल, अरविंद वर्मा, प्रेम मौर्य, आयुष मिश्रा, प्रमोद राजपूत,अर्पित मौर्य, अभिनव कुमार, आयुष मौर्य, हर्ष तिवारी, वंश, जिज्ञासा समेत परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े युवतियां : डॉ.दलजीत कौर