वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

गुरसहायगंज में अखिल भारत श्री अयोध्या वासी वैश्य महासभा का अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की गई। धर्मेंद्र कौशल को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया, और आगामी शपथ ग्रहण समारोह अगस्त में लखनऊ में आयोजित होगा।

वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई

गुरसहायगंज।नगर के एक गेस्ट हाउस में अखिल भारत श्री अयोध्या वासी वैश्य महासभा का अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई गई है। इस मौके पर नगर के धर्मेंद्र कौशल को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश कौशल, सिद्ध गोपाल प्रभाकर और उमाशंकर की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें नगर निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, लखनऊ के अजय गुप्ता और जगदीशपुर सुल्तानपुर के शिवकुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। शिव कुमार गुप्ता ने पर्चा वापस ले लिया। इस पर अजय कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और कस्बा निवासी धर्मेंद्र कौशल को राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यवाहक चुना गया।

जबकि रायबरेली के सुनील गुप्ता को महामंत्री, कटनी मध्य प्रदेश के प्रोफेसर राजकुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रभा गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। धर्मेंद्र कौशल ने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन में नगर अध्यक्ष फूलचंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, बृजेश कौशल, हरिओम गुप्ता, जगत नारायण गुप्ता, जितेंद्र कौशल, हरिओम गुप्ता आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई