एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर ने कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी

एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर ने कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दीं। इसके लिए कई दिन पूर्व टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो चुकी थी। विमान ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे नोएडा एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। अकासा ने अब नोएडा एयरपोर्ट से अपनी मुंबई की सभी उड़ानों को बंद कर दिया है। मुंबई के लिए अब सिर्फ इंडिगो की ही उड़ानें रहेंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को अकासा की सिर्फ दो ही फ्लाइट रहीं। इनमें कोलकाता और बेंगलुरू शामिल है, जबकि पिछले माह तक अकासा मुंबई के लिए भी सेवा दे रही थी, लेकिन गुरुवार को मुंबई के लिए कोई फ्लाइट नहीं रही।

बता दें कि अकासा की कोलकाता की फ्लाइट सुबह 10.30 बजे रवाना हुई और दोपहर 12.50 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जबकि कोलकाता से दोपहर 1.30 बजे फ्लाइट उड़ान भरने के बाद दोपहर 3.50 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा अकासा की बेंगलुरु के लिए साढ़े चार बजे फ्लाइट रवाना हुई। वहीं, कुछ फ्लाइट ने देरी से प्रस्थान किया। खास बात यह है कि बेंगलुरु के लिए अब अकासा और इंडिगो दोनों एयरलाइंस अपनी सेवाएं दे रही हैं। गुरुवार को एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट ने प्रस्थान किया, जबकि 15 ही फ्लाइट का आगमन भी रहा। इस दौरान दिनभर में एयरपोर्ट के रनवे पर कुल 30 फ्लाइटों ने लैंडिंग व टेकऑफ किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू