विमान की खराबी दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बाबतपुर (वाराणसी) में अकासा एयर के विमान क्यूपी 1429 में बर्ड हिटिंग के कारण तकनीकी खराबी आई, जिससे वह उड़ान नहीं भर सका। 140 यात्रियों को अलग-अलग विमानों से मुम्बई भेजा गया, जबकि 20 ने यात्रा रद्द कर दी। विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया और यात्रियों को होटलों में ठहराया गया।

विमान की खराबी दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई

बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बर्ड हिटिंग (पक्षी टकराने) से अकासा एयर मुम्बई के विमान में आई तकनीकी खराबी से वह दूसरे दिन बुधवार को भी उड़ान नहीं भर सका। इस विमान के 140 यात्रियों को अलग-अलग विमानों से मुम्बई भेजा गया, जबकि 20 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। वाराणसी से मुम्बई जा रहे अकासा एयर के विमान क्यूपी 1429 में मंगलवार रात हवाई क्षेत्र में बर्ड हिटिंग हो गई थी। इसमें 160 यात्री सवार थे। विमान को वापस बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे पहले शाम को मुम्बई से रवाना होने पर इस विमान में यात्री की तबीयत खराब होने पर विमान की वापस मुम्बई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लगभग दो घंटे की देरी से यह विमान वाराणसी पहुंचा था। बर्ड हिटिंग के बाद तकनीकी दल ने विमान की जांच की लेकिन गड़बड़ी नहीं दूर हो सकी। यात्रियों को रात भर आसपास के होटलों में ठहराया गया।

अकासा एयर के प्रबंधक का बयान

अकासा एयर के प्रबंधक राजेश राय ने बताया कि मुम्बई जाने वाले 160 यात्रियों में 20 ने यात्रा रद्द कर दी और टिकट कैंसिल कर रिफंड ले लिया। वहीं, शेष 140 यात्रियों को अलग-अलग विमानों से भेजा गया। अकासा के मुम्बई के लिए इस समय तीन विमान संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राउंड हुए विमान की तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अकासा एयर के विमान में कितने यात्रियों को प्रभावित किया गया?
अकासा एयर के विमान क्यूपी 1429 में 160 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 ने यात्रा रद्द कर दी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविमान की खराबी दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई