युवा अधिवेशन में शामिल होने बस से आए आजसू सुप्रिमो
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में आजसू के दो दिवसीय युवा अधिवेशन में पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो शुक्रवार को बस से पहुंचे। सम्मेलन बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हो रहा है, जिसमें सैकड़ों युवा और समर्थक शामिल हैं। आयोजन में पूर्व उपमुख्यमंत्री Mahato सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

जमशेदपुर। आजसू के दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन में शामिल होने पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो शुक्रवार को बस से जमशेदपुर आ रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हो रहा है, जहां कोल्हान के विभिन्न प्रखंड से सैकड़ों युवा और पार्टी समर्थक जुटे हैं। अप्पू तिवारी ने बताया कि, आजसू सुप्रिमो का समर्थको ने हाइवे में जगह-जगह रोककर स्वागत किया। बताया कि, अधिवेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के साथ पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।


