अजितेश बने भाजपा ओबीसी सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मांडा। मांडा के चिलबिला बाजार निवासी अजितेश जायसवाल को भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश सोशल स

अजितेश बने भाजपा ओबीसी सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक
अजितेश बने भाजपा ओबीसी सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक

मांडा के चिलबिला बाजार निवासी अजितेश जायसवाल को भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश सोशल सह मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर उनके तमाम समर्थकों व क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। मांडा के चिलबिला बाजार निवासी अजितेश जायसवाल एक अधिवक्ता और समाजसेवी के साथ ही जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक भी रहे हैं। शुरु से ही भाजपा से जुड़कर वे भाजपा की नीतियों और विकास परक योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हैं। भाजपा के प्रति उनके समर्पण के चलते भाजपा द्वारा पुरस्कार स्वरूप दी गई प्रदेश स्तरीय नयी जिम्मेदारी पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअजितेश बने भाजपा ओबीसी सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक