चोरी का आरोपी सशर्त जमानत पर रिहा
पीलीभीत के बरखेड़ा कलां थाना क्षेत्र में अजय सक्सेना ने घर तोड़कर नकदी, जेवर और मोटरसाइकिल चुराने का आरोप लगाया गया था। सत्र न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, 75 हजार रुपये के निजी बंधपत्र के साथ जमानत मंजूर कर दी। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया था।

पीलीभीत। बरखेड़ा कलां थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी अजय सक्सेना की जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने सशर्त मंजूर कर ली। अभियोजन के मुताबिक थाना बरखेड़ा क्षेत्र के बाबी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई अजय सिंह रूद्रपुर में काम करता है। 12-13 अगस्त 2026 की रात्रि में किसी ने अजय सिंह के कमरे का तोड़ कर कुछ नकदी, जेवरात और बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस ने थाना माधोटांडा के गांव जमुनिया खास निवासी अजय सक्सेना पुत्र छेदा लाल को जेल भेज दिया।
आरोपी अजय सक्सेना की ओर से उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल कर आरोपी को झूठा फंसाने की बात कहते हुए रिहा करने की गुहार की। अभियोजन की ओर से जमानत का विरोध किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद 75 हजार रुपये के निजी बंधपत्र और समान धनराशि के दो जमानती दाखिल करने पर उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

