ग्राम विकास बैंक समिति में अजय निर्विरोध निर्वाचित
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंध समिति के सदस्य के लिए अजय कुमार सिंह को वाराणसी से जौनपुर के निर्वाचन क्षेत्र-14 से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्होंने 1989 से विभिन्न पदों पर कार्य किया है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

बरसठी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ की प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या-14 वाराणसी से जौनपुर के सराय विक्रम निवासी अजय कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लखनऊ की ओर से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार इस सीट पर केवल एक वैध नामांकन पत्र मिलने के कारण उन्हें नियमों के तहत निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। अजय कुमार सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में लगातार तीन कार्यकाल तक जिम्मेदारी निभाई।
इसके अलावा दो बार जिला उपाध्यक्ष और एक बार जिला मंत्री भी रहे। वर्ष 1991 से 2024 तक विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। आंदोलन के दौरान संयोजक के रूप में जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ 17 दिनों तक वाराणसी सेंट्रल जेल में रहे। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सहकारिता से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने अजय कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


