बोकारो थर्मल नया बस्ती में चेक डैम की मांग

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बेरमो के नया बस्ती में गहराते जल संकट के समाधान के लिए आजसू पार्टी ने डीवीसी प्रबंधन से चेक डैम निर्माण की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने इस संदर्भ में पत्र सौंपा और बताया कि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा के लिए किया गया डीप बोरिंग असफल रहा है।

बोकारो थर्मल नया बस्ती में चेक डैम की मांग

बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में गहराते जल संकट को दूर करने के लिए आजसू पार्टी ने डीवीसी प्रबंधन से चेक डैम निर्माण की मांग की है। इसपार्टी के गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने डीवीसी के एचओपी को पत्र सौंपा है। बताया कि बीते 14 जुलाई को डीवीसी के सीएसआर मद के तहत ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में सात सौ फीट गहरा डीप बोरिंग कराया गया था, लेकिन वहां से पानी नहीं निकल पाया। ऐसे में नया बस्ती में जल संचय और वाटर मद लेवल में सुधार के लिए सीएसआर से तत्काल चेक डैम के निर्माण की स्वीकृति दी जाय।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।