मोदी है तो सब कुछ संभव : ललन सिंह
पूर्णिया के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूर्णिया में एयरपोर्ट और सड़कों का विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का लाभ सीमांचल और कोसी के लोगों को होगा और जल्द ही मुंगेर में भी एयरपोर्ट शुरू होगा।

पूर्णिया। पूर्णिया में बोले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मोदी है तो सब कुछ संभव है। पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बन बन चुका है, जिसका फायदा सीमांचल और कोसी के लोगों को हो रहा है। बताया गया कि बंगाल से भी यात्री यहां आते हैं। जल्द ही मुंगेर में भी एयरपोर्ट तो शुरू होने वाला है। पूर्णिया समेत पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। खगड़िया-पूर्णिया फोर लेन बनने वाला है। पूर्णिया-पटना एक्सप्रेस वे बनने वाला है। केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय पाटियों के सांसदों के टूटने के सवाल पर कहा कि कोई किसी को तोड़ नहीं रहा है।
नेता स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने दूसरे नेता के एयरपोर्ट बनाने पर क्रेडिट लेने के सवाल पर कहा कि कोई दो साल में एयरपोर्ट नहीं बना सकता। अगर कोई दावा कर रहे हैं तो वह विक्रम बेताल थोड़ी हैं।


