Hindi NewsIndia NewsAirlines can operate only 50 percent of pre-COVID domestic flights from June 1: Govt
एयरलाइंस 1 जून से घरेलू उड़ानों की 50 प्रतिशत का संचालन कर सकती हैं: सरकार

एयरलाइंस 1 जून से घरेलू उड़ानों की 50 प्रतिशत का संचालन कर सकती हैं: सरकार

संक्षेप:

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइंस एक जून से अपनी कोविड से पहले संचालित ​​घरेलू उड़ानों की केवल 50 प्रतिशत उड़ानों को संचालित कर सकती हैं जबकि वर्तमान में 80 प्रतिशत की अनुमति है।...

May 29, 2021 01:12 am ISTएजेंसी नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइंस एक जून से अपनी कोविड से पहले संचालित ​​घरेलू उड़ानों की केवल 50 प्रतिशत उड़ानों को संचालित कर सकती हैं जबकि वर्तमान में 80 प्रतिशत की अनुमति है। मंत्रालय ने एक आदेश में कहा, यह निर्णय देश भर में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि, यात्री यातायात में कमी को देखते हुए लिया गया है।

सरकार ने जब पिछले साल दो महीने के लंबे अंतराल के बाद 25 मई को भारत में निर्धारित घरेलू उड़ानें फिर से शुरू की थीं तो मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से कहा था कि वे अपनी कोविड ​​पूर्व की घरेलू सेवाओं में से 33 प्रतिशत से अधिक का संचालन नहीं कर सकतीं।

पिछले साल दिसंबर तक इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया गया था। शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस सीमा को 80 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दिया। यह कमी 1 जून से लागू होगी।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।