एयर शो की तिथि में बदलाव, 23 का आयोजन 24 को

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तारीख में आंशिक बदलाव हुआ है। 23 अक्टूबर का कार्यक्रम अब 24 अक्टूबर को होगा। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी संभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की और भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

एयर शो की तिथि में बदलाव, 23 का आयोजन 24 को

वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और सामर्थ्य की साक्षी बनने जा रही है। गंगा किनारे 22, 23 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो की तिथि में आंशिक परिवर्तन हुआ है। विधान परिषद चुनाव में मतदान के चलते 23 का आयोजन अब 24 अक्तूबर को होगा। 25 को नमो घाट पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी मौजूदगी संभावित है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एयर शो की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। कमिश्नरी सभागार में वायुसेना, जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष एयर शो की तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा, स्टैंड, विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के निर्धारित क्षेत्र, मीडिया एरीना, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा जांच तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। नमो घाट के साथ गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों को संभावित भीड़ के मद्देनजर जोन और सेक्टर में विभाजित कर व्यवस्थित प्रबंधन की भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री की समीक्षा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयर शो को लेकर आम नागरिकों में भी उत्सुकता है। बड़ी संख्या में लोग वायुसेना का प्रदर्शन देखने पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात, पार्किंग और जोनवार स्थल पहले से सुनिश्चित कर लें। दर्शकों के आवागमन के मार्ग स्पष्ट और सुगम हों तथा प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के साथ हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएं

व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास भी कराएं

योगी ने कहा कि घाटों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, पार्किंग तथा जल और थल मार्ग से आवागमन की व्यवस्थाओं को एकीकृत कार्ययोजना के साथ संचालित किया जाए। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास भी कराया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी संबंधित टीमें तत्काल समन्वित कार्रवाई कर सकें।

जिलाधिकारियों का समन्वय

मुख्यमंत्री ने मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एयर शो के दौरान आसपास के जनपदों से आने वाले लोगों की आवाजाही को देखते हुए आवश्यक संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं का समुचित समन्वय किया जाए।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एयर शो की तारीख में क्या बदलाव हुआ है?−
23 अक्टूबर का कार्यक्रम अब 24 अक्टूबर को होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएयर शो की तिथि में बदलाव, 23 का आयोजन 24 को