Air Pollution: जानलेवा धुंध को लेकर वायरल हो रहीं ये 'प्रदूषण कविताएं'

Nov 03, 2019 08:52 pm ISTAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हवा में हर तरफ जहर ही जहर है ...................................................... हवा में हर तरफ जहर ही जहर है जिसे देखो वो कैद है आज अपने घरों में, आखों में बदहवासी है सांसों में...

Air Pollution: जानलेवा धुंध को लेकर वायरल हो रहीं ये 'प्रदूषण कविताएं'

हवा में हर तरफ जहर ही जहर है
......................................................

हवा में हर तरफ जहर ही जहर है
जिसे देखो वो कैद है आज अपने घरों में,

आखों में बदहवासी है सांसों में कड़वाहट
और एक गुस्सा मगर कोई हल नहीं ,

एक दूसरे पर तोहमत का दौर है,
साथ मिलकर काम करने का रिवाज जो अब नहीं 

सब उसी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर
मलाल है सारे शहर को मगर सवाल ही सवाल है

ये खुदा का कहर नहीं सभी जानते हैं
ये वक़्त पर न रोकी हुई साजिश है 

दुखद है मगर आज ये, आम आदमी क्या करे
वो एक दूसरे के आक्षेप खेल का बस एक मूकदर्शक है

कोई कहता है इंद्रदेव नाराज हैं, हास्यास्पद है
सत्य है ये राजनीतिज्ञों के आपसी वैमन्स्य का दुष्परिणाम है 

प्रदूषण की मार आज सब झेल रहे हैं
हल पर नहीं सवाल पर बहस कर रहे हैं 
                                #  माया

.........................................

धुआं धुआं सा है चारों तरफ फिज़ाओं में
मेरे खुदा! यह कहां कायनात आ पहुंची

                            # हाशिम रज़ा जलालपुरी

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;