सुरक्षा चेतावनी पर एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान जयपुर डायवर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपडेट-1 नोट--सबसे आखिरी लाइन में डीजीसीए की ओर से जांच करने की बात लिखी गई

सुरक्षा चेतावनी पर एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान जयपुर डायवर्ट

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही उड़ान एआई-2030 को हाईजैक संबंधी आशंका के चलते बुधवार को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर विमान और चालक दल को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। बाद में विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसमें 293 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से बुधवार सुबह दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को हाईजैक का अलर्ट मिला था। विमान को सुबह करीब 9:35 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।

लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद विमान को अलग साइट में ले जाया गया, जहां सुरक्षा कर्मियों ने उसकी जांच की। सूत्रों का कहना है कि विमान मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (एफआईआर) में था, तब पायलट ने स्क्वॉक कोड 7500 का इस्तेमाल किया। विमानन क्षेत्र में इस कोड का मतलब विमान के साथ गैरकानूनी दखल या हाइजैक जैसी स्थिति है। इसके बाद विमान का रास्ता बदलकर उसे जयपुर ले जाया गया। जांच में पता चला कि यह अलर्ट सही नहीं था। एयर इंडिया की तरफ से बताया गया है कि सभी यात्रियों को विमान से उतारकर उनकी सुरक्षा जांच की गई। इसके बाद सभी यात्रियों को दोबारा विमान में बैठा दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुरक्षा चेतावनी पर एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान जयपुर डायवर्ट