हाईजैक अलर्ट के बादफ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
नंबर गेम 293 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे विमान में क्रॉसर -मुंबई

जयपुर, एजेंसी। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2030 को बुधवार को हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। शुरुआती जानकारी में बम की धमकी की बात सामने आई थी। बाद में यह अलर्ट झूठा निकला और सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी और यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि बोइंग 787-9 विमान से संचालित फ्लाइट एआई-2030 में 293 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे। यह विमान बुधवार सुबह करीब 9:35 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा और सुरक्षा जांच के लिए उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। साथ ही यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में लाया गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बाद में फ्लाइट को उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई।
अलर्ट के बाद जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग
मालवीय नगर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस शिव दयाल ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने धमकी भरे अलर्ट के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में पुलिस को सूचित किया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब विमान मुंबई में था, तब पायलट ने ‘स्क्वाक कोड 7500’ दबाया, जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया ने कहा कि संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी जांच के बाद विमान और क्रू को मंजूरी दे दी। सभी यात्रियों को उतारा गया, उनकी सुरक्षा जांच की गई और उसके बाद वे फिर से विमान में सवार हो गए।
घटनाक्रम के चरण
कैसे हुआ घटनाक्रम
चरण-1
एआई-2030 विमान ने फ्रैंकफर्ट से मंगलवार रात 9.45 बजे उड़ान भरी थी। बुधवार सुबह मुंबई में उड़ान के दौरान पायलट को कुछ संदिग्ध लगा और उसने स्क्वाक कोड-7500 दबाया। यह हाईजैक का कोड होता है
चरण-2
एटीसी को इमरजेंसी कोड मिलते ही पूरी एयरपोर्ट की टीम सतर्क हुई और विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया
चरण-3
बुधवार सुबह 9.35 बजे विमान की जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई
चरण-4
लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां पर सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के बीच पूरे विमान की जांच की गई
चरण-5
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों और उनके सामान की भी जांच की गई
चरण-6
जांच के बाद अलर्ट को झूठा होने की पुष्टि की गई और विमान को फिर से उड़ाने भरने की अनुमति दी गई। बाद में यह विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचा

