अहमदाबाद विमान हादसाः पीड़ित परिवार बोले, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करे एएआईबी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने एएआईबी से ब्लैक बॉक्स डेटा और सीवीआर का ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक करने की मांग की

अहमदाबाद विमान हादसाः पीड़ित परिवार बोले, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करे एएआईबी

अहमदाबाद, एजेंसी। एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) से ब्लैक बॉक्स डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही, दुर्घटनास्थल पर स्थायी स्मारक बनाने, जांच प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने और जांच में किए जा रहे सिम्युलेटर परीक्षणों की भूमिका स्पष्ट करने की भी मांग उठाई। रविवार को पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट में एएआईबी द्वारा दाखिल हालिया हलफनामे पर चर्चा की।इस हलफनामे में एएआईबी ने कहा है कि वह ब्लैक बॉक्स डेटा या सीवीआर ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक नहीं करेगा और केवल अंतिम जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी।

अपने भाई, भतीजी और बुआ को हादसे में खोने वाले रोमिन वोहरा ने कहा कि यदि जांच एजेंसी का इरादा रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने का नहीं था, तो प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ कॉकपिट वार्ता के कुछ अंश क्यों जारी किए गए। क्या ऐसा पायलटों पर दोष मढ़ने या पीड़ित परिवारों को गुमराह करने के लिए किया गया। हादसे में अपनी बहन को खोने वाली अधिवक्ता सलोनी पालखीवाला ने कहा कि परिवार जल्दबाजी में जांच पूरी करने की मांग नहीं कर रहे, बल्कि चाहते हैं कि बिना किसी कॉरपोरेट या संस्थागत हितों की रक्षा किए पूरी सच्चाई सामने आए। इस हादसे में 241 यात्री और 19 जमीन पर मौजूद लोग मारे गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।