विमानन कंपनियों ने बढ़ाया ईंधन शुल्क

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एयर इंडिया समूह और अकासा एयर ने ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों पर 400 से 1,200 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 20,900 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा। अकासा घरेलू उड़ानों पर 375 से 1,150 रुपये और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर 2,500 रुपये अधिभार वसूलेगी। नई दरें नौ अक्तूबर से लागू होंगी।

विमानन कंपनियों ने बढ़ाया ईंधन शुल्क

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिगो के बाद एयर इंडिया समूह और आकासा एयरलाइन्स ने भी विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर ईंधन शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। एयर इंडिया समूह ने घरेलू उड़ानों के लिए 400 से लेकर 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 20900 (215 डॉलर) तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में त्योहारी सीजन में हवाई जहाज से आना-जाना महंगा हो गया है। बढ़ाई गई दरें एयर इंडिया एक्सप्रेस में नौ अक्तूबर की रात 12 बजे से और एयर इंडिया में नौ अक्तूबर सुबह 11 बजे से होने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगी।

शुल्क उड़ान की दूरी और मार्ग के आधार पर अलग-अलग होगा। एयर इंडिया समूह ने कहा कि हाल के महीनों में एटीएफ की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। भू-राजनीतिक घटनाक्रम और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। इससे विमानन कंपनियों की परिचालन लागत पर भी दबाव बढ़ा है।वहीं अकासा एयर नौ अक्तूबर से घरेलू उड़ानों पर ईंधन अधिभार फिर से लागू करेगी और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए अधिभार बढ़ाएगी। दूरी के आधार पर घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार 375 रुपये से 1,150 रुपये के बीच होगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए संशोधित अधिभार 2,500 रुपये होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविमानन कंपनियों ने बढ़ाया ईंधन शुल्क