सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने पर जताया विरोध
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
अमेठी के एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष कदीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने के मामले में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कदीर खान ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

अमेठी। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को तोड़े जाने के मामले को लेकर मंगलवार को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कदीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संबंधित अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मस्जिद तोड़े जाने की घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। कदीर खान ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।


