मेडिकल डिवाइस की कीमतों पर अस्पतालों की भूमिका भी हो तय

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मेडिकल उपकरणों की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के लिए अस्पतालों और खुदरा विक्रेताओं की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। एआईएमईडी ने केंद्र से मांग की है कि चिकित्सा उत्पादों की मूल्य समीक्षा हो। संगठन ने कहा है कि केवल निर्माताओं को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

मेडिकल डिवाइस की कीमतों पर अस्पतालों की भूमिका भी हो तय

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मेडिकल उपकरणों की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के मुद्दे पर अस्पतालों और खुदरा विक्रेताओं की भूमिका भी तय करने की मांग उठी है। भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ (एआईएमईडी) ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर मेडिकल उपकरणों की कीमतों की तथ्य आधारित समीक्षा कराने का आग्रह किया है। संगठन ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के संघ (एएचपीआई) और एनएहेल्थ के साथ मिलकर कुछ चुनिंदा मेडिकल उपकरणों पर प्रायोगिक परियोजना चलाने का प्रस्ताव भी दिया है। एआईएमईडी के पदाधिकारियों ने बताया कि एएचपीआई की ओर से चिकित्सा उत्पादों की कीमतों की तथ्य आधारित समीक्षा की जरूरत है। इसी आधार पर कुछ चुनिंदा चिकित्सा उपकरण श्रेणियों को प्रायोगिक तौर पर लेकर उनकी कीमत, खरीद प्रक्रिया और व्यापारिक लाभांश की पड़ताल की जानी चाहिए। इसमें यह भी देखा जाए कि अस्पतालों की ओर से किन उत्पादों पर अधिक लाभांश की मांग की जाती है और किस स्तर तक कीमत एवं लाभांश को तर्कसंगत माना जा सकता है।

केवल निर्माता जिम्मेदार नहीं

एआईएमईडी ने मेडिकल उपकरणों के अधिकतम खुदरा मूल्य में बढ़ोतरी के लिए केवल निर्माताओं को जिम्मेदार ठहराने पर असहमति जताई है। संगठन का कहना है कि मेडिकल उपकरणों के बाजार में अस्पतालों की खरीद प्रक्रिया और व्यापारिक शर्तों की भी अहम भूमिका है। कई मामलों में अस्पताल यह तय करते हैं कि कौन-सा ब्रांड उनके यहां खरीद के लिए स्वीकार किया जाएगा। ऐसे में कंपनियों पर अस्पतालों की शर्तों के अनुरूप व्यापार करने का दबाव रहता है। संगठन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में अधिक लाभांश वाली व्यापारिक व्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं, उचित कीमत पर उत्पाद उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ताओं के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है। इसका असर अंततः मरीजों द्वारा किए जाने वाले भुगतान पर पड़ने की आशंका है।

पूरी आपूर्ति श्रृंखला की हो समीक्षा

एआईएमईडी ने कहा कि उचित और पारदर्शी कीमत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी केवल निर्माताओं की नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों और खुदरा विक्रेताओं की भूमिका और लाभांश की भी समीक्षा जरूरी है। संगठन ने पूरी आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शी व्यापारिक लाभांश की अधिकतम सीमा तय करने पर जोर दिया है। प्रस्तावित प्रायोगिक परियोजना में निर्माता से लेकर अस्पताल और खुदरा विक्रेता तक कीमत निर्धारण की प्रक्रिया का तथ्य आधारित अध्ययन किया जाएगा। एआईएमईडी का कहना है कि इससे यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि किस स्तर पर कीमत और लाभांश तर्कसंगत है और कहां सुधार की जरूरत है। संगठन ने इस प्रक्रिया में सभी संबंधित पक्षों को शामिल कर साझा जिम्मेदारी तय करने का सुझाव दिया है।

मेडिकल उपकरणों की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के लिए केवल निर्माताओं को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। अस्पतालों और खुदरा विक्रेताओं की व्यापारिक शर्तों और लाभांश की भी तथ्य आधारित समीक्षा होनी चाहिए।

-राजीव नाथ, फोरम कार्डिनेटर, एआईएमईडी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एआईएमईडी ने किस मुद्दे पर सरकार को पत्र लिखा?−
एआईएमईडी ने मेडिकल उपकरणों की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के मुद्दे पर सरकार को पत्र लिखा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेडिकल डिवाइस की कीमतों पर अस्पतालों की भूमिका भी हो तय