ब्लड सैंपल के लिए अब दर-दर नहीं भटकेंगे मरीज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

एम्स में रक्त परीक्षण के लिए अलग-अलग काउंटरों पर दौड़ने की जरुरत खत्म होगी। नई व्यवस्था से मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ मिलेंगी। ऑपीडी के पास एकीकृत नमूना संग्रह केंद्र बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी।

 ब्लड सैंपल के लिए अब दर-दर नहीं भटकेंगे मरीज

एम्स सेंट्रल कलेक्शन सेंटर पर सभी तरह के ब्लड सैंपल होंगे इकट्ठा

नए काउंटरों की व्यवस्था

मरीजों को अभी पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर लगानी पड़ती है दौड़

निर्माण कार्य की प्रक्रिया

एम्स की कार्यकारी निदेशक की पहल पर जल्द शुरू होगा काम

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही रक्त जांच संबंधी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग काउंटरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संस्थान ओपीडी के पास एकीकृत नमूना संग्रह केंद्र (इंटीग्रेटेड सैंपल कलेक्शन सेंटर) बनाने जा रहा है। इस सेंटर के शुरू होने से ब्लड जांच से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने इसे लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

पेशेंट रिसेप्शन की सुविधा

मौजूदा समय में मरीजों को डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद ब्लड जांच के लिए भूतल स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर और अन्य जांचों के लिए दूसरी मंजिल पर नमूना देना पड़ता है। जांच रिपोर्ट प्राप्त करने की व्यवस्था भी अलग कक्ष में होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्रेशन से लेकर जांचों के लिए नमूना देने और रिपोर्ट प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया एक ही केंद्र से पूरी होगी।

विशेष आवश्यकताओं का ध्यान

इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी के पास यह केंद्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

एकीकृत नमूना संग्रह केंद्र कब शुरू होगा?
एकीकृत नमूना संग्रह केंद्र के निर्माण कार्य के लिए निविदा जल्द ही जारी की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।