एम्स के छह पीजी रेजीडेंट को मिली रिसर्च ग्रांट

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स के छह पीजी छात्रों का चयन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की रिसर्च ग्रांट योजना के लिए हुआ है। इनको एक-एक लाख रुपए का ग्रांट मिलेगा। चयनित छात्रों में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

एम्स के छह पीजी रेजीडेंट को मिली रिसर्च ग्रांट

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स के छह पीजी छात्रों का चयन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) की रिसर्च ग्रांट योजना के लिए हुआ है। इनको रिसर्च के लिए एक-एक लाख रुपए का ग्रांट मिलेगा। इनका चयन (आईसीएमआर) के माध्यम से हुआ है। छह परियोजनाओं के लिए कुल छह लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि चयनित पीजी रेजीडेंटों में पल्मोनरी की डॉ. चाहत भाटिया, नियोनेटोलाजी की डॉ. पल्लवी रामकृष्णन व डॉ. मो. शारिक उद्दीन खान, फार्माकोलाजी के डॉ. निहित सोनी, जनरल सर्जरी के डॉ. शुभजीत राय और फिजियोलाजी की डॉ. हरिणी ए शामिल हैं।

प्रोजेक्ट विवरण

डॉ. चाहत भाटिया अस्थमा के मरीजों में माइक्रो आरएनए के आणविक संकेतकों और अस्थमा नियंत्रण के संबंध का अध्ययन करेंगी। डॉ. पल्लवी रामकृष्णन जोखिम वाले नवजातों में मूत्र की जांच से जन्मजात साइटोमेगालो वायरस संक्रमण की स्क्रीनिंग करेंगी। डॉ. मो. शारिक उद्दीन खान गर्भावस्था के दौरान मां के सेकंडहैंड धुएं के संपर्क का नवजातों पर पड़ने वाले अल्पकालिक प्रभाव का अध्ययन करेंगे।

अन्य रिसर्च क्षेत्र

डॉ. निहित सोनी टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में टेनेलिग्लिप्टिन और मेटफार्मिन के बोन टर्नओवर तथा कार्डियोमेटाबोलिक मानकों पर प्रभाव की तुलना करेंगे। डॉ. शुभजीत राय पोस्ट-मास्टेक्टामी सेरोमा में ट्रानेक्सैमिक एसिड और आक्ट्रियोटाइड का अध्ययन करेंगे। डॉ. हरिणी ए गुलियन बैरे सिंड्रोम में विद्युत-शारीरिक संकेतकों के आधार पर मर्ज के प्रकार और इलाज के परिणामों का अध्ययन करेंगी।

सामान्य प्रश्न

✦एम्स के छात्रों को कितनी राशि का ग्रांट मिलेगा?−
एम्स के छात्रों को रिसर्च के लिए एक-एक लाख रुपए का ग्रांट मिलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएम्स के छह पीजी रेजीडेंट को मिली रिसर्च ग्रांट