मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एआईएडीएमके ने तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद और अधिवक्ता शाखा के सचिव आईएस इनबदुरई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई 10 अक्तूबर को प्रेस वार्ता में एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के बाद की गई।

चेन्नई, एजेंसी। एआईएडीएमके के राज्यसभा सांसद और पार्टी की अधिवक्ता शाखा के सचिव आईएस इनबदुरई ने गुरुवार को बताया कि पार्टी ने तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर कराया है। यह कदम 10 अक्तूबर को एक प्रेस वार्ता के दौरान एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के कारण उठाया गया है।

