स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की राह दिखाएगा एनआईटी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

NIT जमशेदपुर में 'हेल्थकेयर एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' विषय पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 से 13 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की भूमिका और भविष्य के दिशानिर्देशों पर चर्चा होगी। प्रतिभागियों को प्रायोगिक ज्ञान और तकनीकों का अनुभव दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की राह दिखाएगा एनआईटी

आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए एनआईटी जमशेदपुर में ‘हेल्थकेयर एनालिटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: करंट एप्लीकेशंस एंड फ्यूचर डायरेक्शंस’ विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 9 से 13 अक्तूबर तक एनआईटी परिसर में होगा। कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी जमशेदपुर और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी अकादमी, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (आईआईआईटीडीएम), जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की भूमिका और उसके व्यापक प्रभावों की जानकारी देना है।

देशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों के साथ शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों को चिकित्सा क्षेत्र में उभरती एआई तकनीकों से रूबरू कराया जाएगा।इस दौरान विशेषज्ञ डायग्नोसिस, उपचार, हेल्थकेयर मैनेजमेंट और चिकित्सा क्षेत्र में एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे। प्रतिभागियों को हेल्थकेयर डेटा एनालिटिक्स और एआई आधारित टूल के व्यावहारिक इस्तेमाल का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा पायथन, पांडा, न्यूमपाई और साइकिट-लर्न जैसी तकनीकों के माध्यम से हेल्थकेयर डेटा एनालिटिक्स, क्लिनिकल डेटा रैंगलिंग, फिजियोलॉजिकल सिग्नल एनालिसिस और मेडिकल इमेज प्रोसेसिंग जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Bhado Majhi

लेखक के बारे में

Bhado Majhi

शॉर्ट बायो : भादो माझी पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट के तौर पर जनजातीय बहुल इलाक़ों में पत्रकारिता कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
भादो माझी प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट के तौर पर राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर नजर रखते हैं। जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं शैक्षिक पहलुओं के विश्लेषण पर उनका विशिष्ट अनुभव हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर :
भादो माझी ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में दैनिक जागरण अखबार से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में दैनिक जागरण में उन्हें लोकल कंटेंट क्रिएटर टीम का नेतृत्व दिया गया। 2015 से 2021 तक दैनिक जागरण में लोकल रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करने के बाद वह ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट होने के कारण भादो माझी को पत्रकारिता की तकनीकी और फील्ड प्रैक्टिकलिटी की मजबूत समझ है। इसी वजह से उनका राजनीतिक बीट पर कमांड होने के साथ उन्हें जनजातीय समाज में आ रहे परिवर्तन की शोध स्तरीय विशेषज्ञता प्राप्त है। झारखंड के ट्राइबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज के शोध छात्रों के लिए उन्होंने फ़ील्ड गाइड के रूप में भी अपनी एक्स्पर्टीज़ को साझा किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उनकी शोध आधारित स्टोरीज को आज भी रेफरेंस के तौर पर जनजातीय मामलों की रिपोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


ट्राइबल स्टडीज एवं योगदान
झारखंड के 32 (अब 33) जनजाति की रूढ़ि परंपरा से लेकर स्वशासन व्यवस्था के बारे में उनकी पकड़ न सिर्फ़ इन जनजातियों के बीच मज़बूत है बल्कि अलग अलग माध्यमों से इन समुदायों की स्थिति और संभावनाओं पर भी इनकी रिपोर्ट सरकार के नीति निर्धारकों तक के लिए इन जनजातियों का मंतव्य प्रस्तुत करती रही है। भादो माझी का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना तो है ही, साथ ही वंचित वर्ग की आवाज बनकर नीति निर्धारकों तक वस्तुस्थिति पहुंचाना और भविष्य की रणनीति को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना है।


विशेषज्ञता
झारखंड के 32 जनजाति समाज की समझ
रूढ़ि परंपरा पर गहरी पकड़
सुदूर गांवों के अंतिम पंक्ति में खड़े आदिवासियों से सीधा संवाद
झारखंड की सभी जनजाति की भाषा की जानकारी
देश की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति संथाल समाज से आना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की राह दिखाएगा एनआईटी