एआई से अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

जरीफनगर क्षेत्र की युवती ने एसएसपी को शिकायत दीएआई से अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी से कार्रवाई की मांगएआई से अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी से कार्रवाई की

एआई से अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

बदायूं, संवाददाता। एआई से फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल और बदनाम करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी से की गई है। पीड़िता ने केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री हटवाने व अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है

शिकायत का विवरण

जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के रामनगर टप्पा वैश्य निवासी एक युवक एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसके फोटो और वीडियो से छेड़छाड़ कर रहा है। युवती का कहना है कि आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। विरोध करने पर युवक ने परिजनों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह युवती को समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा।

पीड़िता की मांग

युवती ने बताया कि इस घटना से वह लगातार मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रही है। उसने एसएसपी से आरोपी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने, सोशल मीडिया पर वायरल सभी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हटवाने, आरोपी के मोबाइल, सोशल मीडिया खातों व अन्य डिजिटल माध्यमों की साइबर जांच कर साक्ष्य सुरक्षित कराने, स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवती ने किसके खिलाफ शिकायत की है?
युवती ने एसएसपी के खिलाफ शिकायत की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।