फोटो से छेड़छाड़ कर शादी का दबाव बनाने का आरोप

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सलेमपुर में एक युवती ने पुलिस को बताया कि एक पंडित ने एआई की मदद से उसका सिन्दूर लगा फोटो बनाकर उसे शादी करने का दबाव बनाया। पंडित ने युवती को धमकी दी कि अगर वह शादी नहीं करेगी, तो फोटो वायरल कर देगा। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

फोटो से छेड़छाड़ कर शादी का दबाव बनाने का आरोप

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एआई की मदद से युवती का सिन्दूर लगा फोटो बनाकर उस पर शादी के लिए दबाव बनाने और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनके पट्टीदार के घर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। इसमें उसने गृह कार्य में सहयोग किया था। कथा में आए पंडित शिवमंगल तिवारी निवासी पटना कपरवार थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर ने किसी तरह उनका मोबाइल नम्बर ले लिया।

इसके बाद पूजा-पाठ के सिलसिले में उनसे बातचीत होने लगी। पंडित ने बनारस व विंध्याचल में भी उनकी पूजा कराई। आरोप है कि इसी दौरान पंडित ने युवती के माला पहने फोटो को अपने साथ जोड़कर एआई की मदद से सिन्दूर आदि लगा हुआ फोटो तैयार कर लिया और युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती की शादी गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से तय हो चुकी है। आरोप है कि पंडित द्वारा लगातार धमकी दिए जाने से शादी टूटने की स्थिति बन गई है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जिला गोरखपुर के थाना बड़हलगंज के पटना कपरवार गांव निवासी पण्डित शिवमंगल तिवारी पुत्र भृगुनाथ तिवारी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफोटो से छेड़छाड़ कर शादी का दबाव बनाने का आरोप