चलते-चलते::पहली बार एआई बॉस ने इंसान को नौकरी से निकाला
इस कहानी में, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक एआई मैनेजर लूना ने एक कर्मचारी को बर्खास्त किया क्योंकि वह 23 शिफ्टों में से 17 बार देर से आया। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि एआई अपनी बनाई नियमों को भूल गया था, जिससे उसके निर्णय की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।

17 बार देर से आने पर इंसानी कर्मचारी की नौकरी गई अमेरिका के स्टोर एंडन मार्केट को चलानेवाली कंपनी एंडन लैब्स के एआई मैनेजर लूना ने इंसान कर्मचारी को निकाल दिया
सैन फ्रांसिस्को, एजेंसी। तकनीक की दुनिया में एक अनोखी और ऐतिहासिक घटना सामने आई है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक एआई बॉस ने लगातार देर से आने के कारण अपने इंसानी कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया।
यह घटना
यह घटना 'एंडोन लैब्स'द्वारा संचालित स्टोर 'एंडोन मार्केट' में हुई, जिसे लूना'नाम की एक एआई मैनेजर द्वारा चलाया जा रहा है।
17 दिन लेट आने पर हुई कार्रवाई
एंडोन लैब्स के अनुसार,कर्मचारी अपनी 23 शिफ्टों में से 17 बार काम पर देर से पहुंचा था। इसके बाद एआई मैनेजर 'लूना' ने उस कर्मचारी को बर्खास्त करने की सिफारिश की। हालांकि, अंतिम फैसला समीक्षा के बाद ही लागू किया गया और कर्मचारी को निकाल दिया गया।
एआई बॉस भूल गया था अपना ही नियम
इस घटना में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब यह बात सामने आई कि एआई अपनी ही बनाई पॉलिसी भूल गया था। लूना ने महीनों पहले लेट-लतीफी को लेकर अटेंडेंस नियम बनाए थे, लेकिन वह खुद उन्हें ट्रैक करना भूल गया। महीनों तक कर्मचारी के लेट आने के बावजूद कोई एक्शन नहीं हुआ। बाद में जब एंडोन लैब्स की टीम ने लूना को उसके पुराने नियम याद दिलाए और कर्मचारी के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने को कहा, तब लूना ने उसे निकालने की सिफारिश की।
क्या है 'एंडोन मार्केट' का एक्सपेरिमेंट?
एंडोन लैब्स ने लूना को एक लाख डॉलर, एक कॉरपोरेट कार्ड, इंटरनेट एक्सेस और 3 साल की लीज देकर स्टोर खोलकर मुनाफा कमाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। लूना ने खुद प्रोडक्ट्स चुने, कीमतें तय कीं, स्टोर की ब्रांडिंग की और कर्मचारियों को नौकरी पर रखा।
एआई की सीमाएं भी आईं सामने
एंडोन लैब्स के सीईओ लुकास पीटरसन का कहना है कि यह प्रयोग दिखाता है कि भविष्य में कार्यस्थलकैसे बदल सकते हैं। हालांकि, इस घटना ने वर्तमान एआई तकनीक की कमजोरी को भी उजागर किया है, लूना नियम तो बना सकता था, लेकिन उन्हें लगातार याद रखने और लागू करने में नाकाम रहा।


