सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सीबीएसई द्वारा AI इन क्लासरूम विषय पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। हरजाब सिंह और अनूप कुमार सिंह ने एआई की भूमिका, महत्व और शिक्षण पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। उपस्थित शिक्षकों को प्रैक्टिकल सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में  कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम  का हुआ आयोजन

हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीबीएसई ओर से आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में एआई इन क्लासरूम विषय पर आयोजित हुआ । प्रोग्राम का आरंभ हरजाब सिंह, रिसोर्स पर्सन, सीबीएसई एवं अनूप कुमार सिंह, रिसोर्स पर्सन सीबीएसई के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती वंदना के साथ हुआ । कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में एआई इन क्लासरूम विषय के अंतर्गत एआई एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एजुकेशन, यूजिंग एआई टूल्स फॉर टीचिंग लर्निंग एंड एसेसमेंट, एआई इन प्रैक्टिस फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर चार क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में हरजाब सिंह ने एआई का रोल, महत्व ,टूल्स, टीचिंग, लर्निंग असेसमेंट पर विस्तार से क्रिया आधारित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया एवं एक्टिविटी के माध्यम से जानकारी दी ।

वही अनूप कुमार सिंह ने शिक्षण पद्धति को बदलकर टीचिंग करने की बात कही ।उन्होंने कहा -स्मार्ट वर्क वही कर सकता है जो हार्ड वर्क कर सकता है। मौके पर विद्यालय के आचार्य बंधु- भगिनी उपस्थित थे ।फोटो जीएस 02सरस्वती शिशु विद्यालय में प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन