लिंक्डइन के 40 फीसदी लंबे पोस्ट एआई के भरोसे
एक रिपोर्ट के अनुसार, लिंक्डइन पर लगभग 40 फीसदी लंबे पोस्ट एआई की मदद से बनते हैं। यह आंकड़ा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तुलना में सबसे अधिक है। अध्ययन के अनुसार, एआई जनरेटेड कंटेंट की मात्रा रेडिट पर केवल 4.4 फीसदी पाई गई। एआई लेखन फीचर यूजर्स के लिए पोस्ट बनाना आसान बनाता है जबकि मानव अनुभव की पहचान करने में चुनौती पैदा करता है।

नई दिल्ली, एजेंसी। लिंक्डइन पर बड़ी संख्या में लंबे पोस्ट अब एआई की मदद से तैयार किए जा रहे हैं। एआई डिटेक्शन स्टार्टअप प्रोग्राम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लिंक्डइन के करीब 40 फीसदी लंबे पोस्ट एआई से बने हुए पाए गए हैं। यह आंकड़ा प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सबसे ज्यादा है। स्टडी के अनुसार, लिंक्डइन पर मिलने वाले एआई जनरेटेड कंटेंट का हिस्सा अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में अधिक है। वहीं, रेडिट पर एआई से बने कंटेंट की मात्रा सबसे कम, 4.4 फीसदी पाई गई।लिंक्डइन, एक्स, रेडिट, सबस्टैक और मीडियम जैसे प्लेटफॉर्म पर 10 लाख से ज्यादा पोस्ट का विश्लेषण किया।
लिंक्डइन के एआई राइटिंग फीचर ने यूजर के लिए एआई से पोस्ट बनाना आसान कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई से कंटेंट बनाना समय बचाने में मदद करता है, लेकिन इससे इंसानी अनुभव और विचारों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


